राजस्थान के गांवों और शहरों की बल्ले-बल्ले, चमकेगी 3,200+ सड़कें
राजस्थान सरकार ने प्रदेश के सड़क नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. बजट 2026-27 की घोषणा को अमल में लाते हुए राज्यभर में नॉन-पैचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 2,101.16 करोड़ रुपये की लागत से 3,232 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस फैसले से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच सड़क संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है. इसके साथ ही लोगों को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा.
सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन सड़कों का निर्माण करना है, जहां अब तक सड़क संपर्क अधूरा था या सड़कें लंबे समय से नॉन-पैचेबल स्थिति में थीं.

No comments