जयपुर एयरपोर्ट पर कूल अंदाज में दिखी एक्ट्रेस जरीन खान
बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान आज शुक्रवार सुबह जयपुर पहुंचीं, जहां एयरपोर्ट पर आयोजकों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। कूल और स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं जरीन की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
एयरपोर्ट पर उन्होंने मुस्कुराते हुए अभिवादन स्वीकार किया और इसके बाद वह शहर के फाइव स्टार होटल में आयोजित एक विशेष इवेंट में शामिल होने के लिए रवाना हो गईं।

No comments