Breaking News

फतहसागर झील किनारे चाकू लहराकर रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार


युवक ने उदयपुर के टूरिस्ट स्पॉट फतहसागर झील किनारे हवा में चाकू लहराकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील अपलोड की थी। इसके बाद वो पुलिस के निशाने पर आ गया था। अंबामाता थाना पुलिस ने उससे चाकू भी बरामद कर लिया है।
थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर टूरिस्ट और लोगों में डर का माहौल बनाने वाले युवक राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बताया कि उसने धारदार चाकू खुद का रुतबा कायम करने और सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए खरीदा था। 

No comments