Breaking News

हिंदी माध्यम की मांग पर छात्रों ने स्कूल में लगाया ताला: छात्रों ने 4 घंटे तक धरना दिया


पाली के खौड़ स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विद्यार्थियों ने हिंदी माध्यम की पढ़ाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगा दिया और लगभग चार घंटे तक धरना दिया, जिससे विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुईं।
उनका कहना था कि क्षेत्र के अधिकांश छात्र हिंदी माध्यम से पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन अंग्रेजी माध्यम में होने से उन्हें विषयों को समझने में कठिनाई हो रही है।

No comments