Breaking News

सुरक्षा के चलते आज भी बंद रहेंगे 16 मुख्य स्टेशन


राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आज सुबह एक बड़ा कदम उठाया है। शहर के मध्य इलाकों और लुटियंस दिल्ली को जोडऩे वाले 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यह कदम जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टीÓ के जारी प्रदर्शन में अचानक जुटी भारी भीड़ और सुरक्षा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उठाया गया है।
इनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट शामिल हैं। हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोशल मीडिया पर साफ किया कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा चालू रहेगी। 

No comments