Breaking News

डीग में बिना फायर एनओसी 3 लाइब्रेरी सीज:नगर परिषद का अभियान जारी


डीग में बिना फायर एनओसी संचालित हो रही 3 लाइब्रेरियों को नगर परिषद ने सीज कर दिया है। आयुक्त कुलदीप सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। लगातार दूसरे दिन हुई इस कार्रवाई से शिक्षण संस्थानों के संचालकों में हड़कंप मच गया है।
नगर परिषद की टीम ने लैक्सिकॉन लाइब्रेरी, वृंदा लाइब्रेरी और जीनियस लाइब्रेरी को सीज किया। ये सभी लाइब्रेरी बिना फायर एनओसी के संचालित पाई गईं। कार्रवाई के दौरान संबंधित संस्थानों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

No comments