सब्जियों के बीच में गांजे की खेती:पुलिस ने दबिश देकर 3347 हरे गांजे के पौधे जब्त किए
जयपुर में सब्जियों के बीच में गांजे की खेती की जा रही थी। आमेर थाना पुलिस और एएनटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर खेत से 3347 गांजे के पौधे उखाड़कर जब्त किए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
डीसीपी करण शर्मा ने बताया कि आमेर थाना पुलिस और एएनटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई की। मिली सूचना पर टीम ने आमेर इलाके में छापराड़ी गांव के खेत में सर्च किया। जांच में खेत में सब्जियों के आड़ में गांजे की खेती मिली। गांजे की खेती को छुपाने के लिए चारों तरफ सब्जियां उगाई हुई थी।

No comments