कोटा में एक साथ 3 मगरमच्छ, सड़क पर घूमते दिखे:4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
कोटा के 3 अलग-अलग इलाकों में एक साथ 3 मगरमच्छ निकल आए, इससे लोगों में दहशत फैल गई। कोई मगरमच्छ कॉलोनी की सड़क पर घूमता नजर आया तो कोई नाले में जा छिपा और एक बाड़े में घुस गया।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने पहुंची। टीम ने करीब 3 से 4 घंटे चले अभियान में सभी मगरमच्छों को सुरक्षित पकड़कर चंबल नदी में छोड़ दिया।

No comments