Breaking News

ड्रग तस्करों की 2.48 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज


झालावाड़ में पुलिस ने 3 ड्रग तस्करों और उनके सहयोगियों की करीब ढाई करोड़ की प्रोपर्टियां फ्रीज की है। अब आरोपी इन संपत्तियों का उपयोग, बिक्री या हस्तांतरण नहीं कर सकेंगे।
पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्कर नरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, गोपाल सिंह और उनके सहयोगियों की कथित अवैध कमाई से अर्जित चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज कर दिया है। फ्रीज की गई संपत्तियों का वर्तमान बाजार मूल्य 2 करोड़ 48 लाख 22 हजार 306 रुपए आंका गया है।

No comments