उफान पर अलकनंदा और मंदाकिनी, केदारनाथ यात्रा रोकी गई
जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया है। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र की मंगलवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, जनपद में बादल और कोहरा छाया हुआ है। प्रशासन ने लोगों से नदी तटों से दूर रहने और अनावश्यक रूप से नदी के समीप नहीं जाने की अपील की है। इसके साथ ही केदारनाथ यात्रा आंशिक रूप से रोक दी गई है।

No comments