Breaking News

बच्चों से भरी स्कूल बस को डंपर ने मारी टक्कर:मची चीख-पुकार


डीग जिले के कामा क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। बोलखेड़ा गांव के पास पहाड़ी मार्ग पर एक ओवरलोड डंपर ने बच्चों से भरी स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बस में सवार बच्चे सुरक्षित रहे, जिसका श्रेय बस ड्राइवर की सूझबूझ को दिया जा रहा है।
बस में कामां संस्कार स्कूल के छात्र-छात्राएं सवार थे। टक्कर के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन ड्राइवर ने तुरंत बस को नियंत्रित कर सुरक्षित स्थान पर रोका और बच्चों को शांत कराया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण और राहगीर जमा हो गए।

No comments