Breaking News

कम किराया और सुरक्षा फीचर के साथ जयपुर के इन इलाकों में शुरू हुई सेवाएं


जयपुर में भारत टैक्सी सेवा शुरू हो गई है। इसमें 10-15त्न तक कम किराया, सर्ज प्राइसिंग नहीं जैसे सुरक्षा फीचर की सुविधा मिलेगी। फिलहाल कुछ इलाकों में सेवा सीमित है, जिसे जल्द पूरे शहर में शुरू करने की तैयारी है। 
अगले कुछ महीनों में पूरे जयपुर में 24 घंटे सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी। हालांकि, सेवा अभी शुरुआती चरण में है। यही वजह है कि शहर के अधिकांश बाहरी इलाकों में यात्रियों को भारत टैक्सी आसानी से उपलब्ध नहीं हो रही। बीते एक महीने में जयपुर से करीब 36 हजार चालकों ने पंजीकरण कराया है, लेकिन फिलहाल केवल 3400 वाहन ही संचालन में हैं।

No comments