Breaking News

महंगा होगा हाईवे का सफर, पंजाब-हरियाणा के आठ टोल प्लाजा पर बढ़ा टैक्स


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पंजाब व हरियाणा के आठ टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में पांच से दस रुपये की वृद्धि की है। पंजाब में चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन, फरीदकोट, बठिंडा, अबोहर, मौड़ व संगरूर मार्गों से सफर करने वाले वाहन चालकों को अब निजी कार व हल्के मोटर वाहनों पर पांच से दस रुपये तक अधिक टोल देना होगा।
इस इलाके के दूसरे टोल प्लाजा पर भी यूजर फील में बदलाव किया है। इसमें प्राइवेट गाडिय़ों के लिए अधिकतर 5 से 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि कमर्शियल गाडिय़ों के लिए बढ़ोतरी थोड़ी अधिक है।

No comments