Breaking News

गुब्बारा बेचने वाली महिला के लिए फरिश्ता बनकर आए स्पीकर ओम बिरला


जयपुर में अजमेर रोड 200 फीट बाईपास पर हुए सड़क हादसे में 3 बच्चों और पति की जान गंवाने वाली कैलाशी देवी के लिए स्पीकर ओम बिराल फरिश्ता बनकर आए. उन्होंने उनके परिजन से बात कर मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने मृतक के बड़े भाई मीठालाल से फोन पर बातकर सांत्वना दी. कैलाशी देवी का मुफ्त इलाज और भरण-पोषण के लिए अनंता मेडिकल कॉलेज की ओर से हर महीने 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए कहा, जो पूरा जीवन मिलता रहेगा. पक्का घर बनवाया जाएगा.

No comments