माउंट आबू में 24 घंटे में 51.6 एमएम बारिश:सीजन में अब तक 662.6 मिमी बरसात दर्ज
माउंट आबू में लगातार बारिश जारी रही। बीते 24 घंटों में 51.6 मिलीमीटर (2 इंच से ज्यादा) बारिश दर्ज की गई। इस मानसून सीजन में अब तक कुल 662.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
आज मंगलवार सुबह बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने के कारण सड़कें सुनसान दिखीं। केवल कुछ पर्यटक और सुबह स्कूल जाते बच्चे व अभिभावक ही सड़कों पर नजर आए। लगातार बारिश से जलाशयों में पानी की आवक बढ़ रही है। क्षेत्र में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।

No comments