Breaking News

राजस्थान की जेन-जी छात्राओं को महिला पुलिस देगी ट्रेनिंग


राजस्थान में कॉलेजों में पढऩे वाली 'जेन-जीÓ छात्राओं को अब महिला पुलिसकर्मी मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रेंड करेंगी। इस सत्र में 25 हजार कॉलेज में छात्राओं को कमांडो स्तर के आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे।
उच्च शिक्षा विभाग ने इसे लेकर कॉलेजों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस योजना के तहत प्रदेश के 150 सरकारी कॉलेजों में 'रानी लक्ष्मीबाई केंद्रÓ स्थापित किए जाएंगे। पिछले साल प्रदेश में 15 हजार छात्राओं को ट्रेंड किया गया था। इस बार योजना का दायरा 10 हजार बढ़ाते हुए 25 हजार छात्राओं को ट्रेंड किया जाएगा।

No comments