Breaking News

राजस्थान के 5 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश:12 में सूखे के हालात


राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर जारी है। आज शनिवार को मौसम विभाग ने पूरे राजस्थान में बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी किया है।
राज्य में 27 जुलाई तक मानसून सक्रिय (एक्टिव) रहने की संभावना है, जबकि 28 जुलाई से एक बार फिर मानसून का दौर थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। इस साल मानसून की लेट एंट्री और बीच में लंबे ब्रेक के कारण 12 जिलों में सूखे के हालात हैं। केवल 5 जिले ऐसे हैं, जहां औसत से अधिक पानी बरसा है।

No comments