देहरादून में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंजÓ कार्यक्रम की मंजूरी रद्द
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंजÓ अभियान के तहत 17 जुलाई को देहरादून परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम की अनुमति साजिशन रद्द कर दी है।
उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने अपने अलग-अलग पोस्ट में कहा कि भाजपा सरकार नहीं चाहती है कि श्री गांधी का कार्यक्रम परेड ग्राउंड में हो इसलिए प्रशासन के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति निरस्त कर दी गयी है। पार्टी का दावा है कि प्रशासन ने दूसरे कार्यक्रम का हवाला दिया जबकि देर रात कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर पूरा परेड ग्राउंड मैदान खाली मिला।

No comments