Breaking News

लालू-राबड़ी को फिर मिलेगी जेड श्रेणी


लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को जेड श्रेणी की सुरक्षा वापस दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने समीक्षा के बाद दोनों नेताओं को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है।
हालांकि गृह विभाग के स्तर से इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। राजद नेताओं ने भी मीडिया से ही सुरक्षा बढ़ाए जाने की जानकारी मिलने की बात कही है। आधिकारिक पत्र अभी नहीं मिला है।  गृह विभाग ने एक माह पूर्व चार जून को लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती करते हुए जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली थी। 

No comments