Breaking News

पीएम मोदी ने जापानी समकक्ष ताकाइची से की मुलाकात, राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत


तीन दिवसीय भारत दौरे पर आईं जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का आज राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री का खुद स्वागत किया। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में ताकाइची को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। प्रधानमंत्री ने ताकाइची को भारतीय प्रतिनिधिमंडल से भी मिलवाया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी पीएम ताकाइची के साथ आए शिष्टमंडल से मुलाकात की। गौरतलब है कि भारत पहुंचने से पहले पीएम ताकाइची ने इस दौरे को अहम बताया था। उन्होंने कहा था कि बढ़ती अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितताओं के बीच भारत के साथ सहयोग का महत्व और बढ़ गया है। 

No comments