कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके को टाइफाइड हुआ:पुलिस ने जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग बढ़ाई
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को टाइफाइड हो गया है। उन्होंने शनिवार को वीडियो जारी कर यह जानकारी दी।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग बढ़ा दी है। इस बीच, प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तो सरकार से बातचीत का कोई मतलब नहीं है। पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच आज दोपहर 3:30 बजे तीसरी बैठक हो सकती है। इसमें सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना रुख बताएगी।

No comments