नोखा में आरएसी जवान के घर में चोरी:सूने मकान से जेवर, नकदी, मोबाइल और कैमरा गायब
नोखा कस्बे में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चोरों ने एक पुलिसकर्मी के सूने मकान को निशाना बनाया है। जंभेश्वर मंदिर के पास सालूंडिया रोड स्थित वार्ड नंबर-43 में बीकानेर आरएसी में तैनात एक जवान के घर से जेवर, नकदी, मोबाइल फोन और कैमरा चोरी हो गया।
पीडि़ता उर्मिला बिश्नोई ने नोखा थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके पति राजस्थान पुलिस की आरएसी में बीकानेर में कार्यरत हैं। परिवार खेत गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोर मकान में घुस गए।

No comments