घर से सोना-चांदी व नगदी चोरी
श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में मुखर्जीनगर में स्थित सूने घर से अज्ञात चोर सोना-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी करके ले गया। इस घर में रहने वाला परिवार बाहर गया हुआ था। वापिस लौटा तो चोरी का पता चला। घटना गत 21-22 जून की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मुखर्जीनगर निवासी मनोज शर्मा पुत्र प्यारेलाल ने रिपोर्ट दी कि वह 21 जून को परिवार सहित हरियाणा गया हुआ था। 22 जून को देर रात घर लौटा, तो घर का गेट खुला हुआ था। सामान बिखरा हुआ था।

No comments