Breaking News

भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए डिजिटल हुंडी लॉन्च


भगवान श्रीजगन्नाथ के करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए ओडिशा सरकार ने रथ यात्रा से पहले एक बड़ी डिजिटल पहल की है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पुरी स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन कार्यालय में अत्याधुनिक डिजिटल हुंडी 'समर्पणÓ का शुभारंभ किया। 
इस व्यवस्था के जरिए देश-विदेश में रहने वाले श्रद्धालु अब घर बैठे सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से श्रीजगन्नाथ मंदिर में ऑनलाइन दान कर सकेंगे। यह डिजिटल पोर्टल और मोबाइल ऐप राज्य के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की पहल पर विकसित किया गया है।

No comments