Breaking News

आज से जयपुर के सभी टोल पर सफर महंगा


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुडऩे वाले तमाम प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे पर नई और बढ़ी हुई टोल दरों को मध्य रात्रि 12 बजे से पूर्ण रूप से लागू कर दिया गया है. एनएचएआई द्वारा वार्षिक समीक्षा के तहत टोल शुल्क में औसतन 8 से लेकर 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है, जिसके चलते अब जयपुर से दिल्ली, अजमेर, सीकर और खाटूश्यामजी की ओर सफर करने वाले वाहन चालकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी.
विशेष रूप से जयपुर से दिल्ली रूट पर चलने वाले कार सवारों को अब एक तरफ के सफर के लिए 375 रुपये के बजाय 395 रुपये चुकाने होंगे, यानी प्रति ट्रिप सीधे 20 रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा. 

No comments