जैसलमेर में अंधड़ से सड़कों पर जमा हुई रेत:गांवों का संपर्क टूटा
जैसलमेर के ग्रामीण इलाकों में तेज अंधड़ के बाद सड़कों पर जमा हुई रेत से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। म्याजलार-पोछीना और छापण-नाचना मार्ग पर आवागमन ठप होने से मरीजों, राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीण चंदा जुटाकर खुद रास्तों की सफाई कराने को मजबूर हैं और प्रशासन से जल्द राहत की मांग कर रहे हैं।
तेज हवाओं और अंधड़ के कारण ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर भारी मात्रा में मिट्टी और रेत जमा हो गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई है।

No comments