राजस्थान में आज से ट्रांसपोर्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, 10 हजार ट्रकों का चक्का जाम
राजस्थान में ट्रांसपोर्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। राजस्थान ट्रक ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रदेशभर में करीब 10 हजार ट्रकों के पहिए थम गए हैं। राजस्थान ट्रक ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के अनुसार प्रदेश में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस, परमिट और ई-डिटेक्शन चालान इस हड़ताल का मुख्य मुद्दा है। ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि सरकार ने नियम तो लागू कर दिए, लेकिन उन्हें लागू करने के लिए जरूरी व्यवस्था नहीं की, जिसका खामियाजा वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को भुगतना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टरों ने यह ऐलान किया है कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

No comments