Breaking News

बच्चों के विवाद में दो वकील भिड़े: बाइक खड़ी करने की बात को लेकर हुआ झगड़ा


जयपुर के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने उस समय बड़ा रूप ले लिया, जब दोनों बच्चों के परिजन आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के पिता पेशे से एडवोकेट बताए जा रहे हैं। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, सुभाष कॉलोनी स्थित खंडेलवाल कॉलेज के पास बाइक खड़ी करने की बात को लेकर दो बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी। बच्चों का विवाद बढऩे पर दोनों के पिता मौके पर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

No comments