Breaking News

राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव


राजस्थान विधानसभा अपने गठन के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाने जा रही है. इस खास मौके पर 15 जुलाई से सालभर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत होगी. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि राजस्थान की लोकतांत्रिक यात्रा, जनसेवा और विधानसभा की गौरवशाली परंपराओं का उत्सव होगा.
देवनानी ने बताया कि अमृत महोत्सव का पहला और सबसे बड़ा आयोजन 15 जुलाई को विधानसभा भवन में होगा. इसमें पहली विधानसभा से लेकर मौजूदा 16वीं विधानसभा तक के पूर्व और वर्तमान विधायक एक साथ शामिल होंगे.

No comments