Breaking News

भरतपुर में सभी 40 आवासीय मदरसों की होगी जांच


भरतपुर से सटे डीग जिले में गोपालगढ़ थाना इलाके के मील बालिका मदरसा में सेप्टिक टैंक हादसे में हुई छात्रा की दर्दनाक मौत के बाद अब पूरे मेवात क्षेत्र के आवासीय मदरसों की जांच होगी. भरतपुर रेंज की आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा ने निरीक्षण के दौरान बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छता और आवासीय व्यवस्थाओं पर गंभीर चिंता जताते हुए व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं. वहीं कलेक्टर की ओर से गठित पांच सदस्यीय जांच समिति ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है. समिति ट्रस्ट से सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगी.
आईजी ने जांच अधिकारी को निर्देश दिए कि मील मदरसा मामले की निष्पक्ष जांच के साथ-साथ मेवात क्षेत्र के सभी आवासीय मदरसों का निरीक्षण किया जाए ताकि कहीं भी बच्चों की सुरक्षा और स्वच्छता से समझौता न हो. 

No comments