अगले साल पीएम मोदी को इस्लामाबाद आमंत्रित करेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान में अगले साल एक बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण दिया जाएगा। खुद पाकिस्तान ने इस बात के संकेत दिए हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अगले साल इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को आमंत्रित किया जाएगा। पाकिस्तान 2026-27 के लिए एससीओ की अध्यक्षता ग्रहण करने जा रहा है और इसी कड़ी में यह बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

No comments