Breaking News

जयपुर में दिनदहाड़े महिला को हिप्नोटाइज कर लूटे गहने


जयपुर में हिप्नोटाइज कर एक महिला से गहने लूटने का मामला सामने आया है। दोपहर वह बच्चों को स्कूल लेने घर से निकली थी। एड्रेस पूछने के बहाने दो बदमाशों ने रास्ते में रोक गहने उतरवा लिए। महेश नगर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है।
गायत्री देवी को रास्ते में मिले दो युवकों ने एड्रेस पूछने के बहाने उसे रोक लिया। बातचीत के दौरान भगवान की कृपा प्राप्त करने की कहकर हिप्नोटाइज कर लिया।

No comments