Breaking News

देश को पहली बार आईएमए से मिलीं नौ महिला सैन्य अफसर; राष्ट्रपति बोलीं-यह बदलती तस्वीर| SBT News


नमस्ते, SBT News में आपका स्वागत है! देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में आज शनिवार को एक नया इतिहास बन गया। अकादमी की पासिंग आउट परेड में पहली बार नौ महिला सैन्य अफसर पासआउट होकर भारतीय सेना का हिस्सा बनीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में कुल 515 जेंटलमैन कैडेट्स ने अंतिम पग पार कर सैन्य जीवन की नई शुरुआत की। इनमें 481 भारतीय कैडेट और 16 मित्र देशों के 34 कैडेट शामिल रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चैटवुड भवन पहुंचीं और परेड की सलामी ली। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सेना और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। यह पल भारतीय सेना और देश की बेटियों के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। ऐसी ही ताजा और गर्व बढ़ाने वाली खबरों के लिए हमारे चैनल को Like 👍 Share 🔁 और Subscribe 🔔 जरूर करें। आपकी एक Like और Share हमें आगे बढ़ने की ताकत देती है 🙏 #IndianMilitaryAcademy #IMADehradun #PassingOutParade #WomenArmyOfficers #IndianArmy #DroupadiMurmu #DefenceNews #ArmyNews #DehradunNews #UttarakhandNews #GentlemanCadets #ProudMoment #LatestNews #HindiNews #sbtnews हमारे साथ जुड़े रहें: Facebook : https://ift.tt/Marv10T Instagram : https://ift.tt/wYPOTCn Contact for News & Ads: sbtnews.in@gmail.com 👉 अब ताज़ा और सबसे भरोसेमंद राजस्थान की बड़ी खबरें – सिर्फ SBT News पर! 🔔 चैनल सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन ऑन करें ताकि कोई खबर मिस न हो। #SBTNews #RajasthanNews #HindiNews #LatestNews #SandhyaBorderTimes #SriGanganagar

No comments