राजस्थान में मानसून की दस्तक, एसडीआरएफ की 70 टीमें अलर्ट मोड पर
मानसून के दौरान राजस्थान में भारी बारिश और बाढ़ से होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य आपदा प्रतिसाद बल यानी एसडीआरएफ ने कमर कस ली है. प्रदेशवासियों की सुरक्षा और आपदा जोखिम को कम करने के लिए सभी कंपनियों से गठित कुल 70 रेस्क्यू टीमों को आपदा राहत उपकरणों के साथ संभावित बाढ़ प्रभावित 35 जिलों के लिए रवाना कर दिया गया.
राज्यभर में तैनात की जा रही इन 70 रेस्क्यू टीमों को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया गया है, जिसमें मोटरबोट, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, डीप डाइविंग उपकरण और आधुनिक खोज-बचाव उपकरण तथा संचार साधन शामिल हैं।

No comments