राजस्थान के 4 शहरों में एक्शन, 48 कोचिंग-लाइब्रेरी संचालकों को दिया नोटिस
लखनऊ में लाइब्रेरी में आग लगने से छात्रों की मौत के बाद भी राजस्थान के कोचिंग हब और शैक्षणिक शहरों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नहीं आया है। जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा और बीकानेर में नगर निगम और अग्निशमन विभाग ने कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी, हॉस्टल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर कई संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि कुछ को सीज किया गया है। वहीं, सीकर में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं।

No comments