Breaking News

कंफ़र्म टिकट फिर भी खड़े-खड़े सफर, कोर्ट ने रेलवे पर लगाया भारी-भरकम जुर्माना


भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के अधिकारों को लेकर एक अहम फैसला सामने आया है। बिहार की एक उपभोक्ता अदालत ने रेलवे की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए चार यात्रियों के पक्ष में बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने रेलवे को आदेश दिया है कि वह यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा ब्याज समेत लौटाए और इतना ही नहीं साथ ही भारी मुआवजा भी दे। दरअसल, यह पूरा मामला कंफ़र्म टिकट होने के बाद भी सीट न मिलने से है। जिस पर कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया।
जानकारी के अनुसार जब यात्री ट्रेन के अंदर पहुंचे, तो उनकी आरक्षित सीटों पर खुद रेलवे के कर्मचारी कब्जा जमाए बैठे थे। यात्रियों ने उनसे सीट खाली करने का बार-बार अनुरोध किया, लेकिन कर्मचारियों ने सीट देने से साफ मना कर दिया।

No comments