सरकारी स्कूल में खुलते ही मची अफरा-तफरी, टूटी मिलीं जर्जर कमरे की पट्टियां, बच्चों को वापस भेजा घर
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और डराने वाली खबर सामने आई है, जहां गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद आज से खुले सरकारी स्कूल में पहले ही दिन एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया. क्षेत्र के तोलियासर गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के ताले जैसे ही आज सुबह शिक्षकों ने खोले, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. स्कूल के एक मुख्य कक्षा-कक्ष (कमरे) की छत की पट्टियां पूरी तरह से टूटी हुई जमीन पर मलबे के रूप में बिखरी मिलीं.
पट्टियां टूटी होने की सूचना गांव में फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक आक्रोशित होकर स्कूल परिसर में एकत्र हो गए. ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचे सभी छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के लिहाज से तुरंत उनके घर वापस भेज दिया.

No comments