Breaking News

अजमेर में 2250 सफाई कर्मियों की फिर हड़ताल


अजमेर में मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर नगर निगम में प्लेसमेंट एजेंसी के तहत कार्यरत 2250 अस्थायी सफाई कर्मियों ने एक बार फिर हड़ताल शुरू कर दी।
पिछले 15 दिन में यह दूसरी और छह महीने में तीसरी हड़ताल है। इससे पहले 16 फरवरी और 12 मई को भी कर्मचारी मानदेय बढ़ोतरी, पीएफ ईएसआई कटौती और वित्तीय कार्यप्रणाली को लेकर हड़ताल कर चुके हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि वर्तमान में दिए जा रहे 285 रुपए प्रतिदिन मानदेय को बढ़ाकर 500 रुपए प्रतिदिन किया जाए।

No comments