उत्तराखंड के चंपावत में बस का ब्रेक फेल, चालक की मौत; 34 यात्री सुरक्षित
उत्तराखंड में धारचुला पिथौरागढ़ से टनकपुर जा रही टनकपुर डिपो की बस का राईकोट के समीप अचानक ब्रेक फेल हो गया। आज बुधवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे टनकपुर डिपो की बस पिथौरागढ़ के धारचुला से 34 यात्रियों को लेकर टनकपुर के लिए रवाना हुआ। बस चंपावत के नजदीक पहुंची थी कि राईकोट पहुंचा था, की करीब पौने 10 बजे अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया। बताया जा रहा है कि स्वाला बड़ौली निवासी 40 वर्षीय चालक बेनीराम में तालसेन मंदिर के समीप बस रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पहाड़ी से लगे दीवारों में बुआ टकराकर उसकी गति धीमी की। इसके बाद कुछ और आगे जागर बस पत्थरों और दीवार से टकरा गई।

No comments