Breaking News

32 साल बाद राजस्थान के लिए खुलेगा यमुना जल का रास्ता, अमित शाह की मौजूदगी में होगा अंतिम समझौता


मानसून में यमुना के अतिरिक्त पानी को हथिनीकुंड से राजस्थान के हांसियावास तक पहुंचाने की राह आसान हो गई है। हरियाणा और राजस्थान के बीच सोमवार को मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट  पर हस्ताक्षर होंगे। नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाले इस एग्रीमेंट से 32 साल पुराने यमुना जल समझौते को लागू किया जा सकेगा। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री भी इसमें मौजूद रहेंगे। परियोजना के क्रियान्वयन के लिए हरियाणा, राजस्थान व केंद्र का संयुक्त बोर्ड बनेगा।

No comments