Breaking News

वैष्णो देवी भवन पर भारी भीड़, बंद करने पड़े रजिस्ट्रेशन काउंटर


अगर आप माता वैष्णो देवी की यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो ऑनलाइन बुकिंग करवाकर ही निकलें। क्योंकि स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियों के चलते इन दिनों कटड़ा से मां वैष्णो का भवन श्रद्धालुओं से पूरी तरह से पैक है।
भीड़ के कारण निर्धारित समय से पूर्व पंजीकरण काउंटर तक बंद करने पड़ रहे हैं। अगले दो सप्ताह तक कई जरूरी सेवाएं एडवांस बुक हैं। श्राइन बोर्ड के अनुसार एनजीटी के निर्देशों के तहत प्रतिदिन लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं को ही यात्रा की अनुमति दी जाती है। इसी कारण भीड़ नियंत्रण और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए पंजीकरण केंद्र समय से पहले बंद किए जा रहे हैं। 

No comments