रेलवे से माल की ढुलाई हुई सस्ती
रेल मंत्रालय ने माल ढुलाई को सस्ता करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड ने लीन सीजन की अधिसूचना जारी करते हुए जुलाई, अगस्त और सितंबर माह में माल यातायात पर 15 प्रतिशत 'Óबिजी सीजन चार्जÓÓ नहीं लगाने का निर्णय लिया है।
बोर्ड के आदेशानुसार बंद डिब्बों वाली मालगाड़ी में परिवहन किए जाने वाले सभी प्रकार के सामान पर 'Óबिजी सीजन चार्जÓÓ नहीं लगाया जाएगा। खुले डिब्बों में ढोए जाने वाले लौह अयस्क, लाइमस्टोन, डोलोमाइट, आयरन या स्टील श्रेणी के अधिकतर सामान इस दायरे से बाहर रहेंगे।

No comments