Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर आशादीप ने लगाए 100 पौधे, 2000 पौधारोपण का लक्ष्य


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लालगढ़ छावनी स्थित 24 एफएडी परिसर में आशादीप संस्था द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों, सेना के अधिकारियों एवं जवानों ने 100 पौधे लगाए। संस्था ने आगामी समय में कुल 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
कार्यक्रम में सेना के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में जवानों और आशादीप के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पौधारोपण से क्षेत्र के पर्यावरण में सुधार होगा तथा हिरण सहित अन्य वन्य जीवों को भी लाभ मिलेगा।

No comments