Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी के 'रिफाइनरी उद्घाटनÓ में फिर बदलाव


राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में स्थापित महत्वाकांक्षी एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह की प्रशासनिक तैयारियों के बीच एक बड़ी अपडेट सामने आई है। आगामी 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने वाले इस मेगा प्रोजेक्ट के लोकार्पण कार्यक्रम के स्वरूप को पूरी तरह से बदल दिया गया है। सूत्रों और जिला प्रशासन से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, इस बार का कार्यक्रम पहले की तरह किसी विशाल और भारी भीड़ वाली जनसभा के रूप में आयोजित नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे रिफाइनरी परिसर के भीतर ही एक सीमित, संक्षिप्त और बेहद अनुशासित प्रोटोकॉल के तहत संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है। 

No comments