दुबई से आई फ्लाइट के टॉयलेट से 4 करोड़ का सोना बरामद
अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों ने दुबई से आई इंडिगो की फ्लाइट के टॉयलेट से करीब 4 करोड़ रुपये मूल्य का अवैध सोना बरामद किया है।
अधिकारियों ने यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की। छापेमारी में अधिकारियों को टॉयलेट के स्पीकर बॉक्स के अंदर काले टेप से लिपटे दो पाउच मिले, जिनमें कुल 2,799.3 ग्राम वजन के 24 सोने के बिस्कुट छिपाकर रखे गए थे।

No comments