Breaking News

पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, टीचर गंभीर घायल:उदयपुर रेफर


बलोतरा के पादरू के समीप कुण्डल और रमणीया गांव के बीच रूपावास में जनगणना ड्यूटी पर जा रहे टीचर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप की टक्कर से उनके हाथ और पैर की हड्डियां टूट गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर रेफर किया गया है।
शिक्षक प्रवीण कुमार जनगणना प्रगणक के रूप में भौतिक सत्यापन के लिए मोकलसर से सीरीया देवी नगर कुण्डल के कुम्हारों की ढाणी जा रहे थे। यह हादसा रूपावास प्राथमिक स्कूल के पास हुआ।

No comments