Breaking News

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान


श्रीगंगानगर में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेतिया फार्म पुलिस चौकी में कार्यरत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीराम स्वामी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में चौकी प्रभारी रामेश्वर बिश्नोई, एएसआई दर्शन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान प्रतीक भेंट कर, फूलमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

No comments