दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत:तीन लोग गंभीर रूप से घायल
झुंझुनूं-चिड़ावा रोड पर नूनिया गोठड़ा मोड़ के पास एक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ दो कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर लगते ही एक कार सड़क से नीचे उतरकर सीधे पास के खेत में जा घुसी।
मिली जानकारी के अनुसार एक क्रेटा कार चिड़ावा से झुंझुनूं की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार नूनिया गोठड़ा मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रही अर्टिगा कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों कारों की रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर बहुत भयानक थी।

No comments