चित्तौड़गढ़ दुर्ग अतिक्रमण मामला, मकानों को नहीं होगा नुकसान
विश्व धरोहर चित्तौड़ दुर्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने इस बार साफ संदेश दे दिया है कि नियमों से समझौता नहीं होगा। जिला प्रशासन व्यावसायिक निर्माणों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है, जबकि जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने स्पष्ट कर दिया है कि सालों से रह रहे लोगों के आवासीय मकानों में अगर सिर्फ सामान्य रिपेयरिंग या छोटा-मोटा बदलाव हुआ है तो ऐसे घरों को नहीं तोड़ा जाएगा। प्रशासन के इस स्पष्ट रुख से जहां कार्रवाई को लेकर गंभीरता दिखाई दे रही है, वहीं पूरा मामला अब पुरातत्व विभाग की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

No comments