हजारों बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मिलेगी निर्बाध बिजली
राजस्थान के जयपुर शहर के मुरलीपुरा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति और बेहतर होगी। जयपुर डिस्कॉम ने इसके लिए महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी दे दी है। इससे मुरलीपुरा विद्युत उपखण्ड जी-3 क्षेत्र के लगभग 6500 और बडपीपली क्षेत्र के करीब 1500 उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए जयपुर डिस्कॉम ने सन-सिटी स्थित 33/11 केवी सब-स्टेशन के विस्तार का निर्णय किया है। इस सब-स्टेशन में 8 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा और मौजूदा 5 एमवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 8 एमवीए की जाएगी।

No comments